Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: बेटे को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाएगी सई, शो में होगी नई एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 12, 2023, 02:26 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 12th March, 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में विनायक और सई की जान खतरे में पड़ने वाली है। बॉम्ब ब्लास्ट में सई अपने बेटे वीणू को दोबारा नहीं खोना चाहती हैं इसीलिए वो उसे बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देगी।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 12th March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। चौहान परिवार में होली के जश्न में जल्द भंग पड़ने वाला है। एक तरफ जहां विराट सई से नशे की हालत में अपने प्यार का इजहार करता है। वो सई से कहता है कि क्या तुम्हें मुझसे दूर रहने पर दुख नहीं होता है। विराट की आंखों में आंसू देखकर सई भी इमोशनल हो जाती है। वो कुछ कह पाती उससे पहले ही पाखी वहां आ जाती है। सई पाखी को देखकर विराट के कमरे से चली जाती है।

ghum hai kisi ke pyaar mein (42)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

अजय कांबले ने विनायक के स्पीकर में बॉम्ब फिट किया होता है। बॉम्ब ब्लास्ट के दौरान सई और विनायक एक ही कमरे में होते हैं। सई विनायक को बचाने की कोशिश करती हैं। वहीं, पाखी भगवान से दुआ करती हैं कि ब्लास्ट में पाखी की मौत हो जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। सई अपने बेटे को बच्चा लेगी। इस ब्लास्ट में बुरी तरह से घायल हो जाएगी। विराट ब्लास्ट की वजह से उठता है। वो सई को लेकर अस्पताल जाएगा।

End of Feed