Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत सई के साथ होती है। सई घरवालों से पूछती हैं कि विनायक कहां हैं? विराट भी ये जानकर हैरान रह जाता है कि आखिर पाखी और विनायक कहां गए? सई सोचती है कि पाखी को सच्चाई पता चल गई है, इसीलिए वो पासपोर्ट लेकर चली गई है। वो इस बात के लिए विराट को गुनहगार मानती हैं। विराट कहता है कि उसे नहीं पता है कि पाखी विनायक को लेकर कहा गई है। भवानी विराट से पूछती हैं कि तुमने हमें सच्चाई क्यों नहीं बताई। सिर्फ पाखी को क्यों बताया।
Ghum Hai Kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)
विराट कहता है कि मैंने किसी को कुछ नहीं बताया है। आप लोग मेरी बातों पर विश्वास क्यों नहीं कर रहे हैं। सई कहती हैं कि मैं पाखी को माफ नहीं करूंगी। अगर उसने मेरे बेटे को मुझसे दोबारा छीनने की कोशिश की तो। सभी लोगों को विनायक की चिंता होती है।
विनायक को लेकर फरार हुई पाखी
विराट अपने डिपार्टमेंट के लोगों को पाखी और विनायक को ढूंढने के लिए कहता है। सई कहती हैं कि तुम ये सब नाटक कर रहे हैं। विराट खुद को मुश्किल में पाता है। वहीं, सोनाली कहती हैं कि कहीं, इतिहास एक बार फिर से खुद को न दोहराए। पाखी विनायक को गाड़ी में बैठने के लिए कहती हैं और लंदन के बारे में बातें करती हैं। विनायक इन बातों को सुनकर काफी खुशी होता है। पाखी की गाड़ी अपना बैलेंस खो देती हैं। पाखी इस दौरान विनायक को कसकर गले लगाती है और कार का एक्सीडेंट हो जाता है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी चलती हुई कार से विनायक को फेक देगी। ताकि उसकी जान बच जाए।
