Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: विराट ने किया सई को किडनैप, पाखी ने विनायक संग छोड़ा घर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 12:55 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 14th April Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। विराट सई के साथ शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने चाहती हैं। वहीं, पाखी विराट का पागपन देख हैरान हो जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 14th April Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में विराट और सई के बीच टशन चल रहा है। सई विराट से कहती हैं कि मैं कभी किसका घर नहीं तोड़ सकती हूं। मैं इसी वक्त अपनी बेटी के साथ ये घर छोड़कर जा रही हूं। विराट सई को समझता है कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। विराट का पगालपन देख घरवाले हैरान हो जाते हैं। विराट सई से कहता है कि तुम और सवि इस घर को छोड़कर कही नहीं जा सकते हो।

ghum hai kisi ke pyaar mein (51)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

विराट सई को रोकने के लिए तलाक के पेपर भी दिखाता है जिसमें उसने पत्रलेखा को तलाक दिया होता है। विराट कहता है कि मैंने तुम्हें अपने दिल की बात कहने से पहले ही पाखी को तलाक देने का फैसला किया था। सई विराट पर भड़क जाती है और कहती हैं तुम्हारे लिए रिश्ते तोड़ना इतना आसान है ना।

End of Feed