Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 01st June 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। सई के विजू काका के आने से अधिकारी हाउस में हंगामा हो जाता है। अंबा इतने साल बाद सत्या के पिता को देखकर शॉक हो जाती हैं। वो सई से कहती हैं कि तुम उन्हें यहां से जल्द से जल्द भेज दो। मैं नहीं चाहती हूं कि सत्या को उसके पिता के सच पता चले। सई विजू काका के कुछ टेस्ट करवाती है। इस दौरान उसे पता चलता है कि विजू काका को ब्रेन ट्यूमर हैं। उनकी सर्जरी करवानी होगी।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler (credit pic: instagram)
सई विजू काका के बारे में जानकर काफी इमोशनल हो जाती है। वो चाहती हैं कि विजू काका को सच बता दें लेकिन उसमें हिम्मत नहीं होती है। विराट सई को इस तरह से परेशान देखकर उसे संभालने की कोशिश करता है। सई विराट को विजू काका के बारे में बताती हैं। विराट कहता है कि तुम मेरे साथ चलना मैं बता दूंगा।
सई विजू काका कुछ भी नहीं बता पाती है। वहीं, विजू काका सई से कहते हैं कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सच्चा प्यार नसीब होता है। मुझे इस बात का एहसास बहुत देर से हुआ। इस दौरान सई को विराट की याद आती है। दूसरी तरफ सत्या सई को इंप्रेस करने के लिए प्लान बनाता है।
सई और विराट फिर होंगे साथ
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई और विराट मिलकर प्लान बनाते हैं कि वो अंबा और विजू काका को एक -बार फिर एक करके रहेंगे। सई चाहती हैं कि विजू काका अपने आखिरी समय में अंबा से मिले और अपनी दिल की बात कहें। क्या अंबा अपने एक्स लवर की बीमारी के बारे में जानकर हैरान हो जाएगी। अंबा आज भी अपने पहले प्यार को नहीं भूला पाई।
