'गौरव इससे अंजान था...'- पति को बताए बगैर Akanksha Chamola ने किया तलाक का ऐलान? इस एक्टर ने किया खुलासा

Gaurav Khanna Was Unaware With Akanksha Chamola Tactic: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना को लेकर खुलासा हुआ है कि वह आकांक्षा चमोला की इस बात से अंजान थे कि वह सरेआम तलाक की घोषणा कर देंगी।

Gaurav Khanna Was Unaware With Akanksha Chamola Tactic: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने करियर के लिए नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में इस बात का खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और वे करीब 1 साल से अलग-अलग रह रहे हैं। लेकिन अब टीवी के पॉपुलर एक्टर अनुज सचदेवा ने इस बात से पर्दा उठाया है कि गौरव खन्ना इस बात से बिल्कुल अंजान थे कि आकांक्षा 'लॉकअप 2' में तलाक का ऐलान करने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shivangi Joshi का ब्रेकअप पर छलका दर्द, Govinda के अफेयर्स पर Sunita Ahuja बोलीं- 'बच्चों के लिए'

gaurav khanna akanksha chamola (1)

आकांक्षा चमोला के कदम से अंजान थे गौरव खन्ना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एक्टर अनुज सचदेवा ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की शादी पर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि गौरव खन्ना इस बात से बिल्कुल अंजान थे कि आकांक्षा चमोला 'लॉकअप: सच या सजा' में अपने तलाक की घोषणा करने वाली हैं। अनुज सचदेवा का कहना है कि उन्होंने तलाक की खबरें सामने आते ही गौरव खन्ना से बात करने की कोशिश की थी। अनुज सचदेवा ने बताया कि वह गौरव खन्ना का इस मामले में समर्थन करते हैं कि एक्टर अपनी शादी पर चुप्पी बनाए रखना चाहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: जेल में एक-दूजे के करीब आ रहे हैं Harshad Chopda-Shivangi Joshi? इस कंटेस्टेंट ने पकड़ी चोरी

    End of Feed