Akansha Chamola संग तलाक के बीच Gaurav Khanna नए घर में हुए शिफ्ट, माता-पिता संग शेयर किया इमोशनल वीडियो

Gaurav Khanna New Home Video: टीवी एक्टर गौरव खन्ना नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। गौरव ने नए घर की झलक दिखाई है। इस वीडियो में गौरव के माता पिता भी हैं, लेकिन आकांक्षा चमोला नहीं हैं।

Gaurav Khanna New Home Video: टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और एक्ट्रेस आकांक्षा चमौला(Akansha Chamola) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। आकांक्षा ने रियलिटी शो लॉकअप 2 में खुलासा किया है कि वह और गौरव तलाक लेने वाले हैं और दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने बताया कि वह सिर्फ कपल होने का नाटक कर रहे थे। इस खुलासे के बाद से ही कपल ट्रोल हो रहा है। आकांक्षा इस मुद्दे पर काफी बोल चुकी हैं, लेकिन गौरव शांत हैं और इसी बीच गौरव ने अपना घर बदल लिया है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: शादी के बाद अभिरा को भूलेगा अरमान, कहानी में आएगा इमोशनल ट्विस्ट

gaurav khanna

gaurav khanna (Photo credit- instagram)

गौरव खन्ना ने दिखाई नए घर की झलक

आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 में एंट्री ली हैं, लेकिन गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग खत्म करके सीधा अपने माता-पिता से मिलने कानपुर गए। यहां पर गौरव खन्ना ने नया घर बनाया है, जिसमें वह अपने माता पिता के साथ रहने गए। गौरव ने आकांक्षा से अलग होने की खबरों के बीच अपने माता-पिता के साथ रहना चुना। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने नए घर का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें गौरव अपने माता पिता के साथ मस्ती भरे मूड में हैं। गौरव खन्ना ने अपने नए घर में सबसे पहले मंदिर दिखाया, जो छोटा और बहुत ही सुंदर है। इसके बाद वह अपने मां और पापा के साथ बैठकर चाय का मजा लेते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: फिजिकल रिलेशन की वजह से Gaurav Khanna और Akansha Chamola का होगा तलाक? एक्ट्रेस ने बिंदास होकर दिया था हिंट

    खूबसूरत है गौरव खन्ना का नया घर

    गौरव खन्ना ने वीडियो में घर का एक-एक कोना दिखाया। उन्होंने लिविंग रूम की झलक दिखाई, जहां पर उन्होंने एक बड़ा सा टीवी लगवाया है। इस घर में उन्होंने मां और पापा के लिए अलग से बैठने के लिए स्पेस बनवाया है, जहां पर शांति है। इसके अलावा, घर में मॉर्डन किचन और एक क्यूट सा डाइनिंग टेबल है। यहां पर बैठकर गौरव अपने मां पापा के साथ लंच भी करते हैं। गौरव ने वीडिो में बताया कि वह अपने मां पापा के साथ यहां पर कुछ दिनों के लिए ही रहने आए हैं, ताकि उनके लिए थोड़ा चेंज हो सके। इन सबके बीच, गौरव ने इस घर में सुंदर एंट्री बनवाई है।

    गौरव खन्ना का खास कैप्शन

    इस वीडियो के साथ गौरव खन्ना ने इमोशनल कैप्शन लिखा। वीडियो पर गौरव ने लिखा, 'अगले अध्याय की शुरुआत तब होती है जब मैं मम्मी-पापा के साथ कानपुर में हमारे नए घर में रहने जाता हू। इन खूबसूरत दिनों में बहुत सारी भावनाएं, यादें और नई शुरुआतें शामिल हैं।' गौरव खन्ना का ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनसे आकांक्षा संग विवाद के बारे में पूछ रहे हैं।

    End of Feed