अनुपमा में होगी गौरव खन्ना की वापसी!! बातों -बातों में एक्टर ने दे डाल हिंट, कहा-' मैंने अभी पूर्णविराम नहीं लगाया'

Is Gaurav Khanna Return in Anupama : टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा से गौरव खन्ना ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह अपने किरदार में इतना पसंद किए गए कि आज भी लोग उन्हें वापिस देखना चाहते हैं। वह अनुपमा में वापिस आएंगे या नहीं इस बात का अब जवाब मिल गया है। जो फैंस को खुश कर देगा।

Is Gaurav Khanna Return in Anupama : सिलिब्रिटी मास्टरशेफ गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) ने हाल ही में अपने पॉपुलर शो अनुपमा ( Anupama) पर बात की। शो छोड़ने के बाद लोगों ने गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के रोल में बहुत मिस किया। हालांकि जब गौरव ने यह शो छोड़ा था तो अफवाह तेज थी कि रूपाली गांगुली की वजह से वह शो से निकल आए हैं। लंबे समय बाद गौरव खन्ना ने अनुपमा पर बात की है और बताया कि क्या शो में उनकी वापसी हो सकती है। गौरव खन्ना की बातें सुनकर अनुपमा के फैंस खुशी से झूमने वाले हैं।

Is Gaurav Khanna Return in Anupama

गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि अनुपमा को मैंने किसी लड़ाई-झगड़े के चलते नहीं छोड़ा था। मेरी शो में किसी के साथ दुश्मनी नहीं है, राजन शाही ने किरदार को खत्म नहीं किया, बस लगा कि अब अनुज की जरूरत नहीं है। एक्टर ने कहा, मेरे लिए अनुज कपाड़िया एक अल्पविराम है, कोई पूर्णविराम नहीं है। राजन सर ने किरदार को खत्म नहीं किया है। बात बस इतनी है कि कहानी में उनके लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन यह भारतीय टेलीविजन है। कोई भी जीवित रह सकता है और इसके कई उदाहरण हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शो में वापस आ रहा हूं। लेकिन कभी भी ना न कहें।

End of Feed