Gaurav Khanna के तलाक का हर्ष गुजराल ने उड़ाया मजाक, कॉमेडियन की हरकत से भड़के फैंस

Harsh Gujral Makes Fun Of Gaurav Khanna: टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले पर हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना के तलाक का मजाक बनाया। लेकिन इस मामले पर अब फैंस ने एक्टर का सपोर्ट किया है।

Harsh Gujral Makes Fun Of Gaurav Khanna: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया। लेकिन शो से इतर गौरव खन्ना इन दिनों अपने और आकांक्षा चमोला के तलाक के कारण भी सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में ही ऐलान कर दिया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। लेकिन अब इस मामले पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हर्ष गुजराल ने मजाक बनाया। उन्होंने गौरव खन्ना के तलाक पर सरेआम खिल्ली उड़ाई, जिसमें बाद में मुनव्वर फारूकी ने भी उनका साथ दिया। हालांकि इस दौरान गौरव खन्ना के रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच टकराए Gaurav Khanna और Akanksha Chamola, एक-दूजे को देखकर भी किया नजरअंदाज!

Gaurav Khanna के तलाक का हर्ष गुजराल ने बनाया मजाक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, मुनव्वर फारूकी के साथ 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' को प्रमोट करने आए थे। ऐसे में हर्ष गुजराल ने अर्चना पूरन सिंह से कहा, "जैसा माहौल अभी चल रहा है, उस हिसाब से आपको 'पति-पत्नी और पंगा' में गौरव भाई को लेना चाहिए था।" उनकी बात पर मुनव्वर फारूकी ने कहा, "हमारे शो में पंगा होता है, शो के बाहर नहीं।" हालांकि उनकी बातों रिएक्शन देते हुए गौरव खन्ना ने कहा, "मुझे कहा गया था कि मैं खतरों के खिलाड़ी में जा रहा हूं। लेकिन ये तो यहां जोक पर जोक मार रहा है। जब मैं चोट लगने के बाद घर गया तो भी ये जोक ही मार रहा है। लेकिन असल में ये मुझसे पूछता था कि भाई आपको बुरा तो नहीं लग रहा हम मजाक कर रहे हैं। मैं बस ये कहता था कि शुक्रिया, क्योंकि मैंने अर्चना मैम से सीखा है कि अपने ऊपर मजाक बने तो एंजॉय करना चाहिए और ये बहुत बड़ी बात है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शादी करो, बेडरूम में रखो', Gaurav Khanna से तलाक के बीच ट्रोलर्स पर फूटा Akanksha Chamola का गुस्सा, लगाई लताड़

    End of Feed