Exclusive: 5 साल बाद टीवी की दुनिया पर लौटे गौरव चोपड़ा, कमबैक से पहले किया था बड़ा शो रिजेक्ट

Gaurav Chopra Talks About Comeback: एक्टर गौरव चोपड़ा ने आखिरकार 5 साल के लंबे इंतजार के बाद टीवी दुनिया में वापसी कर ली है। गौरव शो 'पुष्पा इंपोसीबेल' में नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया कैसे कमबैक से पहले उन्होंने बड़ा टीवी शो रिजेक्ट किया।

Gaurav Chopra Talks About Comeback: टीवी दुनिया के जाने माने कलाकार गौरव चोपड़ा छोटे परदे पर वापसी कर चुके हैं। 5 साल से एक्टर एक्टिंग करियर के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री से भी दूरी बनाए बैठे थे। लंबे वक्त के बाद एक्टर शो 'पुष्पा इंपोसीबल' में इन दिनों नजर आ रहे हैं। इस शो में गौरव करुणा पांडे का किरदार निभा रहे हैं जो कहानी को एक नई जान देगा। हाल ही में एक्टर ने टेली टॉक/जूम टीवी से अपने किरदार और टीवी पर कमबैक को लेकर खास एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान गौरव ने खुलासा किया कि वो उन्होंने परदे पर लौटने से पहले एक बड़े शो को ठेंगा दिखाया था।

Gaurav Chopra Talks About Comeback

गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) कहते हैं 'पुष्पा इंपोसीबल' (Pushpa Impossible) से पहले मेरी बातचीत एक बड़े टीवी शो के साथ चल रही थी। सोच विचार करने के बाद मैं उस शो को करने से मना कर दिया। इसका कारण ये था कि मैं पहले भी ऐसे किरदार निभा चुका हूं लेकिन मुझे कोई प्रॉब्लेम नहीं थी। पिछले किरदार को रिजेक्ट करते समय मुझे लगा कि वह कुछ हद तक उससे मिलती-जुलती है और मैं उसे निभाना नहीं चाहता था। जब मैंने इस करुणा पांडे के किरदार को सुना तो मुझे बिल्कुल इसके उल्टा लगा। वो एक वकील और प्रोफेसर है, जिसके अंदर एक मिस्ट्री है। प्रेजेंटेशन काफी सिंपल है।'

End of Feed