टीवी मसाला

Gauhar Khan on Dipika Kakar Pregnancy: दीपिका कक्कड़ के होने वाले बच्चे को लेकर गौहर खान ने की भविष्यवाणी , कहा दिल से आवाज आ रही लड़की होगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 11:57 AM IST

Gauhar Khan on Dipika Kakar Pregnancy : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को लेकर गौहर खान ने भविष्यवाणी कर दी है। गौहर ने दीपिका की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा है कि मेरे दिल से आवाज आ रही है आपको......

Image

Gauhar Khan on Dipika Kakar Pregnancy

Gauhar Khan on Dipika Kakar Pregnancy : टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पिरीयड एंजॉय कर रही है। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डेली रूटीन की फोटो और विडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने पति के साथ एक फोटो डाली है जिसपर एक्ट्रेस गौहर खान ( Gauhar Khan) ने कॉमेंट किया है, गौहर खान ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि दीपिका को देखकर मेरे दिल से आवाज़ आ रही है कि उन्हें एक बेटी होगी।

दरअसल दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें दीपिका अपने पति के साथ व्हाइट टी शर्ट और डेनिम जींस पहनकर कुर्सी पर बैठी है और उनके साथ शोएब इब्राहिम खड़े हैं। फोटो में दोनों की बॉन्डिंग काफी प्यारी लग रही है। इस फोटो पर एक्ट्रेस गौहर खान का कॉमेंट जमकर वायरल हो रहा है। फोटो पर कॉमेंट करते हुए एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा है कि, "Get Ready For a beautiful girl, inshallah i have feeling" गौहर की पोस्ट के बाद फैंस दीपिका को जमकर बधाई दे रहे हैं। पोस्ट के बाद से ही सभी दीपिका को कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि मुझे लग रहा है दीपिका को बेटा होगा, तो एक ने लिखा बेटा हो या बेटी दोनों हेल्दी होने चाहिए।

आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ अगले महीने जुलाई में जल्द ही मां बनने वाली है। यह उनका थर्ड ट्राइमेस्टर चल रहा है। फैंस उनके बेबी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं दीपिका ने प्रेग्नेंसी के बाद से ही एक्टिंग छोड़ने का फ़ैसला कर लिया है। अपने बयान में एक्ट्रेस ने कहा था कि अब वह कुछ साल अपने बच्चे की देखभाल करेगी और एक्टिंग से दूर रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article