"नाम कमाने के लिए शुभमन की जरूरत नहीं", अफेयर पर रिद्धिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी

Ridhima on her relation with Shubhman: टीवी अदाकारा रिद्धिमा पंडित का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहता है। कई लोग ये दावा करते हैं कि रिद्धिमा पंडित लोगों के बीच खबरों में बने रहने के लिए इन खबरों को खारिज नहीं करती हैं। रिद्धिमा पंडित ने इस आरोप पर आखिरकार जवाब दे दिया है और बताया है कि वो अपने दम पर फेमस हैं ना कि किसी दूसरे व्यक्ति के दम पर पहचानी जाती हैं।

Ridhima on her relation with Shubhman: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा रिद्धिमा पंडित का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता है। इन दोनों ने आज तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है, जिस कारण लोग कन्फ्यूज हैं कि आखिरकार इनका रिश्ता क्या कहलाता है? कई लोगों का मानना है कि ये दोनों सीक्रेट डेटिंग कर रहे हैं तो कई लोग ये मानते हैं कि रिद्धिमा पंडित अपने फायदे के लिए शुभमन गिल का नाम यूज करती हैं लेकिन आखिरकार सच क्या है? रिद्धिमा पंडित ने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो जहां पर हैं अपनी मेहनत के दम पर हैं ना कि किसी व्यक्ति के नाम का फायदा उठाकर। (इसे भी पढ़ें: UK07 Rider Anurag Health Update: ICU से बाहर आए अनुराग डोबाल)

Riddhima Shubhman

क्या कहलाता है रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल का रिश्ता?

रिद्धिमा पंडित ने अपने ऊपर लगने वाले उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें दावा किया जाता है कि वो शुभमन के साथ अपना नाम फायदे के लिए जुड़ने देती हैं। रिद्धिमा पंडित ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, "मैं आज जहां पर भी हूं, अपनी मेहनत के दम पर हूं ना कि किसी की वजह से...। मेरा नाम रिद्धिमा पंडित है और लोग मुझे मेरी वजह से पहचानते हैं। मुझे किसी की जरूरत नहीं है। मैं ये बात चिल्ला-चिल्लाकर बोल सकती हूं क्योंकि ऐसा कहने के लिए आपको हिम्मत चाहिए।" (इसे भी पढ़ें: The 50: रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह के खिलाफ लिया कानूनी एक्शन, ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप)

रिद्धिमा पंडित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "जब भी किसी क्रिकेटर और हीरोइन का नाम जुड़ता है तो लोग एक्साइटेड हो जाते हैं लेकिन मुझे ये पसंद नहीं है। कई लड़कियां इस तरह की अटेंशन पसंद करती हैं लेकिन मुझे इस तरह की लोकप्रियता नहीं चाहिए। मैं ऐसी अटेंशन बिल्कुल भी एन्जॉय नहीं करती हूं।" बताते चलें कि रिद्धिमा पंडित बीते कई दिनों से द 50 नाम के शो की वजह से चर्चा में थीं। इस शो में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया और उन्हें जमकर प्यार भी दिया।

End of Feed