Exclusive This TV Actor To Play Negative Character In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाना शुरू कर दिया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन अभी तक सीरियल में कई धमाकेदार महाट्विस्ट आ चुके हैं। जहां पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में निरवान आनंद की एंट्री की खबर आई थी तो वहीं अब एक और कलाकार शो में कदम रखने के लिए तैयार है। ये एक्टर स्मृति ईरानी स्टारर शो में नेगेटिव रोल अदा करने वाला है और इस बात की पुष्टि खुद एक्टर ने ही की है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: Exclusive: 'क्योंकि सास भी...' के आते ही YRKKH पर बढ़ा दबाव, समृद्धि शुक्ला ने बताया पर्दे के पीछे का सच
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में कदम रखने वाले वह एक्टर हैं अंकित भाटिया (Ankit Bhatia) , जिन्होंने 'भाग्यलक्ष्मी' में भी अहम भूमिका अदा की थी। अंकित भाटिया ने जूम/टेली टॉक संग बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने शो के पॉजिटिव कैरेक्टर के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उसमें वह रिजेक्ट हो गए। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "बालाजी का हिस्सा होने के नाते मुझे पता था कि कास्टिंग चल रही है। मैंने क्रिएटर्स और कास्टिंग के लोगों से बात की। उन्होंने मुझसे ऑडिशन के लिए कहा। पहले दो किरदारों के लिए मैं रिजेक्ट हो गया। इस किरदार के लिए मैं फाइनल किया गया। मुझे शुरुआत में ही कॉल आ गई थी उनके पास से, जब वे लोग कास्टिंग कर रहे थे।"
अंकित भाटिया (Ankit Bhatia) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से जुड़े किरदार से भी पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वह शो में विलेन पटेल का रोल अदा करेंगे। अंकित भाटिया ने इस सिलसिले में कहा, "ये किरदार अमीर है, इंसान है और पूरी तरह से नकारात्मक है।" स्मृति ईरानी संग काम करने का अनुभव साझा करते हुए अंकित भाटिया ने कहा, "मेरा स्मृति मैम के साथ सीन था। उनकी मौजूदगी ही अलग है, वह मंत्री हैं और हमने उन्हें बचपन से देखा है। लेकिन वो बहुत अच्छी हैं।" अमर उपाध्याय संग मुलाकात पर अंकित भाटिया ने कहा, "मैं अमर भाई से मिला, उन्हें मैं बहुत वक्त से जानता हूं। वह बहुत अच्छे लग रहे हैं। हम एकता मैम के घर पर भी एक-दूजे से मिल चुके हैं। मैंने अपनी जिंदगी में एक ही टीवी शो देखा था और वो था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी।"
