Exclusive: 'तारक मेहता...' की पुरानी सोनू ने उठाया MS Dhoni की असलीयत से पर्दा, बोली- उनके आसपास रहना भी...

Exclusive TMKOC Nidhi Bhanushali Open Up On Working With MS Dhoni: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रह चुकीं निधी भानुशाली ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी संग काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को इंटरव्यू में 'लेजेंड' भी बताया।

Exclusive TMKOC Nidhi Bhanushali Open Up On Working With MS Dhoni: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से लाइमलाइट बटोरने वाली एक्ट्रेस निधी भानुशाली अक्सर चर्चा में रहती हैं। निधी भानुशाली ने भले ही कई प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमाए हैं, लेकिन आज भी उन्हें पुरानी सोनू के नाम से ही जाना जाता है। निधी भानुशाली ने एक विज्ञापन में मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी संग भी काम किया था। वहीं हाल ही में जूम/टेली टॉक संग बातचीत के दौरान निधी भानुशाली ने महेंद्र सिंह धोनी संग काम करने का अनुभव साझा किया है। निधी भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ फ्रेम शेयर करना ही उनके लिए काफी खास था।

nidhi bhanushali on ms dhoni

फोटो क्रेडिट- निधी भानुशाली इंस्टाग्राम

End of Feed