Exclusive: तो इसलिए विराट कोहली और उनके फैंस को राहुव वैद्य ने बताया जोकर, बोले- वो बतौर इंसान मुझे पसंद नहीं

Exclusive Rahul Vaidya Open Up ON Calling Virat Kohli And His Fans Jokers: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 14' से लाइमलाइट बटोरने वाले राहुल वैद्य ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट खी थी, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के फैंस को उनसे बड़ा जोकर बताया था। वहीं अब राहुल वैद्य ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Exclusive Rahul Vaidya Open Up ON Calling Virat Kohli And His Fans Jokers: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 14' और 'इंडियन आइडल' से सुर्खियां बटोरने वाले राहुल वैद्य हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के कारण चर्चा में आ गए हैं। राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के फैंस को उनसे बड़ा जोकर कहा था। राहुल वैद्य ने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में ये भी बताया था कि विराट कोहली के फैंस ने उनकी बीवी और बहन को अपशब्द कहना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में जूम संग बातचीत के दौरान राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने इस बात की वजह जाहिर की है। राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली उन्हें बतौर इंसान बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

राहुल वैद्य ने विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर कहने की बताई वजह

End of Feed