Exclusive Smriti Irani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अपने दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचानी शुरू कर दी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात तो यह है कि इस प्यार का असर टीारपी में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, लॉन्च वीक में ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को हाईएस्ट टीआरपी मिली, जो कि 2.5 थी। वहीं बार्क टीआरपी में भी स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने 2.3 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर जगह बनाई। उन्होंने अनुपमा और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो के रिकॉर्ड तोड़ने पर अब स्मृति ईरानी ने रिएक्शन दिया है।
फोटो क्रेडिट- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जियो हॉटस्टार, स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने पहले सप्ताह में ही गाड़ दिये झंडे, 25 साल बाद वापसी कर ले गया हाईएस्ट TRP
टेली टॉक संग बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की परफॉर्मेंस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस बारे में कहा, "किसी भी सीरियल को 25 साल बाद दोबारा नहीं रिपीट किया गया। मुझे लगता था कि ओटीटी अलग है, लेकिन टीवी का युग वापिस आ चुका है। अभी तक किसी भी शो को 25 साल बाद वापिस नहीं लाया गया था। पहली बात तो यह कि रिकॉर्ड पहले ही बन चुका था। दूसरा ये कि हम टीवी के सफर को अलग मायनों से लेकर गए हैं और इसके लिए हमें दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहिए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग हमें इतना सारा प्यार देंगे। यहां तक कि ओटीटी पर भी, ये जबरदस्त है।"
बता दें कि स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की टीआरपी के सिलसिले में इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें टीआरपी की कोई चिंता नहीं है। वहीं शो के ट्विस्ट और टर्न्स की बात करें तो जल्द ही सीरियल में दिखाया जाएगा कि ईमानदारी के कारण वृंदा का परिवार मुसीबत में फंस जाएगा। वहीं तुलसी की बेटी उसी के खिलाफ हो जाएगी।
