टीवी मसाला

एक्सक्लूसिव: 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' से बाहर होते ही Karishma Sawant को मिला धांसू प्रोजेक्ट !! एक्ट्रेस ने बताया सच

Karishma Sawant on New Projects: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा सावंत (Karishma Sawant) ने लोकप्रिय सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) छोड़ने के बाद टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने आरोही की भूमिका निभाई थी।

Image

Karishma Sawant

Karishma Sawant on New Projects: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस करिश्मा सावंत (Karishma Sawant) ने पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आरोही का किरदार निभाया था। इस सीरियल ने करिश्मा सावंत को दर्शकों के बीच एक अलग ही पहचान दिलाई है। राजन शाही द्वारा निर्मित इस शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ भी लीड रोल में नजर आए। करिश्मा के किरदार को सभी ने खूब पसंद किया था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जेनरेशन लीप आने के बाद लीड एक्टर्स ने यह सीरियल छोड़ दिया था। ऐसे में फैन्स अब करिश्मा सावंत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए करिश्मा सावंत ने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

करिश्मा सावंत ने बात करते हुए बताया कि उन्होंने अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। करिश्मा ने कहा, 'काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। इसके अलावा मैंने समंदर किनारे बेहद खूबसूरत समय बिताया क्योंकि मुझे समुद्र बहुत पसंद है। मैंने इसे सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ भी साझा किया है।' इस दौरान करिश्मा सावंत ने बिकिनी पिक्स शेयर की थीं।

सोशल मीडिया पर बिकिनी पिक्स शेयर करने के बाद लोगों ने करिश्मा सावंत को काफी ट्रोल किया था। करिश्मा सावंत ने बिकिनी पहनने पर आलोचना करने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। करिश्मा सावंत एयरलाइन कंपनी में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती थीं। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में अपना सपना पूरा किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article