श्वेता तिवारी के बारे में एक्स हसबैंड के शॉकिंग दावे, कहा-"बॉयफ्रेंड को कहती थी भाई है मेरा, बाद में पति बन गया..."

श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस के पहले एक्स पति ने एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए है साथ ही एक्ट्रेस को अनपढ़ भी कहा है। आइए जानते हैं कि राजा चौधरी ने इस इंटरव्यू में क्या-क्या शॉकिंग दावे किए है।

श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। श्वेता तिवारी ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा चली नहीं आर एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद तलाक दे दिया। तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली से शादी कर ली थी, लेकिन ये शादी भी ज्यादा नहीं चली और दोनों की राहें अलग हो गई। हाल ही में श्वेता तिवारी के पहले एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने एक्ट्रेस को लेकर कई शॉकिंग दावे किए है। आइए जानते है कि उन्होंने क्या बोला है।

Shweta Tiwari

Shweta Tiwari

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने दावा किया कि तलाक के बाद अभिनव उनके पास रोते हुए आए थे और मदद मांग रहे थे। राजा ने बातचीत में कहा- "उसके भाई थे। कहती तो सबको भाई थी। अभिनव कोहली को भी भाई कहती थी। भाई है मेरा, भाई का दोस्त है। बाद मे वो बॉयफ्रेंड बन गया, पति बन गया। राजा ने श्वेता पर उनकी बेटी पलक को उनसे दूर रखने का भी आरोप लगाया है। जब श्वेता ने अभिनव से दोबारा शादी कर ली, तो वह आदमी भी मेरे पास रोता हुआ आया। उसने मुझसे पूछा, मुझे क्या करना चाहिए, मुझे बताओ पहले तुम्हारा तलाक का मामला चल रहा था और अब यह मुसीबत मुझपर आ पड़ी है।

End of Feed