Laughter Chefs के अगले सीजन का भी हिस्सा बना रहना चाहते हैं एल्विश यादव, कारण जीत लेगा दिल

Elvish Yadav Talks About Laughter Chefs: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में एल्विश ने खुलासा किया कि वो शो के अगले सीजन का भी हिस्सा बनना चाहेंगे। जानिए कारण टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Elvish Yadav Talks About Laughter Chefs: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर अपनी प्रोफेशनल और विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एल्विश यादव ने रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। ऐसे में अब एल्विश सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि टीवी दुनिया के भी बड़े सितारे बन गए हैं। इन दिनों एक्टर कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एल्विश ने इच्छा जाहीर करते हुए बताया कि वो शो 'लाफ्टर शेफ' के अगले सीजन का भी हिस्सा बनना चाहेंगे। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Elvish Yadav Talks About Laughter Chefs

इंडिया फोरम संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एल्विश यादव (Elvish Yadav) कहते हैं 'लाफ्टर शेफ की टीम परिवार की तरह लगने लगी। शूट के दौरान मैंने हम सभी कलाकारों के बीच एक अच्छा बॉन्ड बना। सेट पर मैं कई यादें बनाई जिसके चलते मैं अगले सीजन का भी हिस्सा बना रहना चाहूँगा। सच कहूं तो कौन ही लाफ्टर शेफ के ऑफर को ठुकराएगा? अगर मुझे मौका मिला तो वापिस शो में जरूर जाऊंगा।' एल्विश के इस बयान से उनके फैंस काफी इंप्रेस हुए। हाल ही में एल्विश यादव की टीम में कुशल तंवर ने 'रोडीज डबल क्रॉस' का खिताब अपने नाम किया।

End of Feed