Elvish Yadav Slaps Orry, Video Goes Viral: मशहूर यू-ट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही एल्विश यादव अपने शो 'फोड़कास्ट विद एल्विश यादव' के कारण भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन सबसे इतर एल्विश यादव (Elvish Yadav) हाल ही में अपने एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आ गए हैं। एल्विश यादव के इस वीडियो ने लोगों को भी हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में एल्विश यादव, ओरी को जोरदार तमाचा मारते हुए दिखाई दिये। एल्विश यादव के इस अवतार से लोगों की आंखें भी फटी की फटी रह गई हैं।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एल्विश यादव (Elvish Yadav) के वीडियो में नजर आया कि ओरी (Orry) अपने फोन में लगे रहते है। वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव ब्लैक कुर्ता और पजामा पहने उनके पीछे खड़े होते हैं। लेकिन तभी अचानक से एल्विश यादव, ओरी के कान पर तमाचा मारते हैं। राव साहब की इस हरकत से खुद ओरी भी हैरान रह जाते हैं। वहीं वीडियो को देखने फैंस भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अगर ये सच है तो बहुत अच्छा किया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ज्यादा जोर से मार दिया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "शांत हो जाओ दोस्तों, एआई है ये।" कुछ यूजर्स ने एल्विश यादव के वीडियो को स्क्रिप्टेड भी कहा।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) और ओरी (Orry) के वीडियो की सच्चाई यही है कि ये स्क्रिप्टेड है। दरअसल, ओरी हाल ही में एल्विश यादव के शो 'फोड़कास्ट विद एल्विश यादव' का हिस्सा बने हैं। ये वीडियो ओरी से जुड़े एपिसोड की एक झलक ही है। वहीं ओरी और एल्विश यादव का ये एपिसोड आज रिलीज होने वाला है।
सुर्खियों में हैं ओरी
बता दें कि ओरी (Orry) इन दिनों सारा अली खान पर तंज कसने के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने 'सबसे बुरे लड़कियों के नाम' की कैटेगरी में 'अमृता, सारा और पलक' को रखा था। इसके बाद से ही सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
