Elvish Yadav Controversy: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों सागर ठाकुर (Sagar Thakur) संग कॉन्ट्रोवर्सी के चक्कर में सुर्खियों में आ गए हैं। एल्विश का सागर संग झगड़े वाला वीडियो सामने आने के बाद मनीषा रानी ने उन्हें अन फॉलो कर दिया था, जिसके बाद अब एल्विश यादव ने वीडियो शेयर कर पलटवार किया है। सागर संग पिटाई की वीडियो वायरल होने को लेकर अब एल्विश यादव ने सफाई दी है। जिसके बाद अब लोगों को एल्विश की साइड भी पता चल गई है। एल्विश ने इस वीडियो में मनीषा रानी का नाम लिए बिना ही उन्हें खरी खोटी सुना दी है। एल्विश ने कहा कि जो लोग बिना मुझसे बात किए और बिना मेरी साइड जाने ही मुझे अनफॉलो कर रहे हैं, वो मेरे कभी थे भी नहीं। बुरे वक्त में जो साथ छोड़कर चले जाएं वो कभी असली दोस्त नहीं होते हैं।' एल्विश यादव का ये कमेंट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Elvish Yadav Reply for Manisha Rani
एल्विश यादव ने किसे बताया धोखेबाज?
यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर अपना पक्ष भी सामने रखा है। एल्विश ने मनीषा रानी के उनको अनफॉलो करने को लेकर भी रिएक्ट किया है। एल्विश ने कहा, 'जो लोग मेरे असली दोस्त में वो आज भी मेरे साथ हैं, एल्विश को जाने बिना ही जो अनफॉलो कर रहे हैं वो मेरे कभी थे भी नहीं।' एल्विश का ये वीडियो देखने के बाद सभी को समझ आ गया है कि यह बयान सीधे तौर पर मनीषा रानी के लिए ही है।
