Pyaar Ka Pehla Naam Radha Mohan: जी टीवी का पॉपुलर शो 'प्यार का पहला नाम: राधा मोहन' (Pyaar Ka Pehla Naam Radha Mohan) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो की कहानी में 7 साल का लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद शो की कहानी काफी बदल जाएगी। एक तरफ जहां शो में नए किरदारों की एंट्री होगी। वहीं, कुछ कैरेक्टर इस शो को अलिवदा कह देंगे। एक्ट्रेस कीर्ति नागपुरे लीप के बाद इस शो को अलिवदा कह देंगी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कंफर्म किया है।
कीर्ति शो में मोहन की डेड वाइफ तुलसी का किरदार निभाती हैं। तुलसी शो में राधा और मोहन को हमेशा सपोर्ट करती हैं। दो साल बाद एक्ट्रेस इस शो को अलिवदा कहेंगी। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा, हां, मैं इस शो से एग्जिट कर रही हूं। मेरा कुछ ही दिनों का शूटिंग बचा है।
कीर्ति नागपुरे ने छोड़ा शो
उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये शो बहुत खास है। मैंने शो में पॉजिटिव और निगेटिव दोनों रोल निभाए हैं। मैं खुश हूं कि मुझे शो में अलग-अलग शेड्स निभाने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने कहा, प्रतीक शर्मा बहुत ही कूल प्रोड्यूसर हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता की आगे क्या करूंग। मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे अच्छा काम मिले। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। शो में मनित जौरा भी बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। लीप के बाद एक्टर शो को ज्वाइन करेंगे।
