दिव्यांका त्रिपाठी के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, कहा 'वो सम्मान की हकदार हैं...'

Elvish Yadav Support Divyanka Tripathi: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को एल्विश यादव के फैंस ने बुरी तरह ट्रोल किया क्यूँकि शो के दौरान वो यूट्यूबर को पहचान नहीं पाईं। अब बढ़ती ट्रोलिंग के बीच एल्विश दिव्यंका के सपोर्ट में उतरे और ट्रोलर्स को फटकार लगाई। जानिए क्या कहा एल्विश ने।

Elvish Yadav Support Divyanka Tripathi: कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ 2' में गेस्ट बनकर दिव्यांका त्रिपाठी ने एंट्री मारी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने गलती से एल्विश को समर्थ समझ लिया था। लेकिन तुरंत ही दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश से माफी मांगी कि वो पहचान नहीं पाईं। एक्ट्रेस की ये गलती फैंस को ना गवारा लगी और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। पिछले दिन दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उन्हे शुक्रिया कहा क्यूँकि उनकी वजह से एक्ट्रेस के सोशल मीडिया की इंगेजमेंट बढ़ गई। अब खुद एल्विश दिव्यांका त्रिपाठी के सपोर्ट में उतरे जिसके चलते ट्वीट कर डाला।

Elvish Yadav Support Divyanka Tripathi

Image Source: Divyanka Tripathi Instagram

एल्विश यादव (Elvish Yadav) X पर लिखते हैं 'दोस्तों, मैं सोशल मीडिया ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करता और मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग दिव्यांका त्रिपाठी को ट्रोल क्यों कर रहे हैं। लेकिन दोस्तों, वो बहुत शांत स्वभाव की हैं और सम्मान की हक़दार भी! अनुरोध है: कृपया उन्हें ट्रोल करना बंद करें। इसके बजाय, आइए हम दयालुता फैलाएँ।' इस बयान से ट्रोलर्स शांत हुए और कईयों ने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी। शो 'लाफ्टर शेफ 2' के मंच पर एल्विश और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने जमकर मस्ती भी की थी। इसी के साथ शो में एल्विश यादव की शादी को लेकर भी खुलासा हुआ।

End of Feed