क्रिकेट के मैदान में दोस्त बने Elvish Yadav और Munawar Faruqui, याराना देख सदमे में हैं फैंस

Elvish Yadav And Munawar Faruqui Laugh Together At ISPL 2024: बीते दिन मुंबई में आईएसपीएल 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें कई सितारों ने हिस्सा लिया। हैरत की बात तो यह है कि क्रिकेट के मैदान में एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी का भी याराना देखने को मिला। दोनों साथ में हंसते नजर आए।

Elvish Yadav And Munawar Faruqui Laugh Together At ISPL 2024: मुंबई में हुए आईएसपीएल 2024 के मैच ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी 'आईएसपीएल 2024' (ISPL 2024) का हिस्सा बने। मैच में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने के लिए तो सुर्खियों में बने हुए ही हैं। साथ ही वह एल्विश यादव के कारण भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव (Elvish Yadav) बीते दिन क्रिकेट के मैदान में साथ हंसते नजर आए। उनकी तस्वीरें देख फैंस को भी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

End of Feed