KSBKBT 2 vs Anupama: आज टीवी इंडस्ट्री का आइकोनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। 29 जुलाई यानी आज ही के दिन रात 10:30 बजे इसका पहला एपिसोड टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला है। सीरियल का पहला एपिसोड देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। एकता कपूर और मेकर्स भी जानना चाहते हैं कि कई सालों बाद विरानी खानदान की कहानी लोगों के दिलों पर क्या रंग लाएगी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' और अनुपमा के बीच लोग तुलना करने लगे जिसपर एकता कपूर का क्या कहना है जानिए यहाँ।
Image Source: Jiohostar
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने ब्रट इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा 'कल मैं 'अनुपमा' (Anupama) के कुछ वीडियो देख रही थी जिसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) आने से सीरियल को समस्या होगी। ये देख मुझे बहुत बुरा लगा। दोनों शो के लीड किरदार और कलाकारों की तुलना करना सबसे गलत बात है। कंटेन्ट के लिए दो औरतों को एक दूजे के खिलाफ खड़ा करना बहुत ही गलत बात है।' लोगों का मानना है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' आने से 'अनुपमा' की टीआरपी को नुकसान पहुंचेगा।
तुलसी विरानी और अनुपमा टीवी दुनिया के दो बड़े किरदार हैं जिन्हे जनता से भरपूर प्यार मिला। इसी के साथ देखना दिलचस्प होने वाला है कि पहला एपिसोड क्या जादू दिखाएगा। बता दें इस शो से स्मृति ईरानी टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही है। एक्ट्रेस के साथ साथ 25 सालों बाद जनता अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी, शक्ति आनंद, केतकी दवे जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे।
