Eisha Singh Mother Audio clip Viral: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के ब्रेकअप की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। बिग बॉस में मिले ईशा और अविनाश ने कुछ समय पहले ही अपना रिश्ता कंफर्म किया था, लेकिन प्यार के ऐलान के चंद दिनों बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबर आई, तो कोई यकीन नहीं कर पाया। दावा है कि अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को चीट किया है और इसी वजह से ईशा ने अविनाश को पहले अनफॉलो किया था। अब इस मामले में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वो क्लिप ईशा की मां का है, जिसमें वह अविनाश मिश्रा पर भड़ास निकाल रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टीआरपी के चक्कर में शो को 2-4 हफ्ते आगे खिसकाने की प्लानिंग में मेकर्स, Salman Khan बने मुसीबत?
avinash mishra-eisha singh with mother (photo credit- instagram)
