Kanika Maheshwari On Divorce Rumors: टीवी एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी (Kanika Maheshwari) इन दिनों छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सीरियल सहर होने को है में नजर आ रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो की वजह से कनिका की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है। कनिका एक बेटे की मां हैं और फैंस को लगता है कि वह अपने बेटे की अकेले परवरिश कर रही हैं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो चुकी हैं। वह तलाक के बाद अकेले बेटे की परवरिश कर रही हैं, लेकिन अब कनिका ने इन तमाम अफवाहों का जवाब दिया है और बताया है कि वह पति से अलग नहीं हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे 30 लाख नहीं चुकाए'- Shehzada Dhami ने राजन शाही पर लगाया बड़ा आरोप? सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे)
Kanika Maheshwari with husband (photo credit- instagram)
कनिका माहेश्वरी ने बताया शादी का सच
कनिका माहेश्वरी ने हाल ही में हॉटरफ्लाई संग बातचीत की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े तमाम सवालों का खुलकर जवाब दिया। कनिका ने अपनी मैरिड लाइफ पर खुलासा किया कि वह तलाकशुदा नहीं हैं और उनके पति दिल्ली में रहते हैं। कनिका ने कहा कि हम अभी भी शादीशुदा हैं। पता नहीं किसने मेरे तलाक की खबरें फैला दी। कनिका ने इस मौके पर खुलासा किया कि एक समय पर कपल के बीच तनाव था और उन्होंने साल 2024 में तलाक लेने का फैसला लिया था, लेकिन उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीआरपी के लिए आएगा 10 साल का लीप, मौत के मुंह में समाएंगे ये दो किरदार)Kanika Maheshwari (photo credit- instagram)
