पहले प्यार को पाने की खातिर जादू-टोने तक पहुंच गई थीं Divyanka Tripathi, फिर यूं हुई विवेक दहिया से मोहब्बत

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Anniversary: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी की आज सालगिरह है। उनकी प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प अंदाज में शुरू हुई थी।

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Anniversary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया की प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं। आज दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी की 10वीं सालगिरह है। यूं तो कहा जाता है कि दोनों की अरेंज मैरिज थी, लेकिन असल में उनकी प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है। विवेक दहिया, दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी में मरहम बनकर आए थे। जहां पहले ब्रेकअप से दिव्यांका त्रिपाठी बिल्कुल टूट गई थीं तो वहीं विवेक दहिया की मौजूदगी ने दिव्यांका त्रिपाठी को फिर से प्यार करना सिखा दिया। तो चलिए एक नजर डालते हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी पर-

divyanka

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इस टीवी एक्टर के प्यार में दीवानी थीं दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) एक वक्त पर एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर चुकी हैं। दोनों ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का 8 साल का रिलेशनशिप था। लेकिन जहां दिव्यांका त्रिपाठी अपने रिश्ते को दूसरे स्तर पर लेकर जाना चाहती थीं तो वहीं शरद मल्होत्रा इसके लिए तैयार नहीं थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि शरद मल्होत्रा को अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए उन्होंने टोना-टोटका तक अपनाया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब एक्ट्रेस ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 41 की उम्र में मां बनीं Divyanka Tripathi को किस बात का पछतावा? जुड़वां बेटों का वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

End of Feed