Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Son Name Reveal: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शादी के करीब दस साल बाद दोनों की जिंदगी में दोहरी खुशियों ने दस्तक दी थी। माता-पिता बनने के बाद से ही ये कपल अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करता रहा है। हालांकि, उन्होंने अब तक अपने बच्चों को लेकर कुछ बातें निजी रखी थीं। जन्म के बाद से ही दोनों अपने बेटों को खास नामों से बुलाते थे, लेकिन उनके असली नाम जानने के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ा। अब इस कपल ने अपने परिवार के साथ एक खास अंदाज में ये जानकारी शेयर की है।
T1 और T2 नहीं रहे दिव्यांका-विवेक के बेटों के नाम, कपल ने बताया दोनों का खास नाम और उसका मतलब (Image Source: Divyanka Tripathi Dahiya Youtube)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:बंद होने को आया Seher Hone Ko Hai, पार्थ समथान ने किया कंफर्म; भावुक होकर बोले- कई पल बिताए यहां...
कपल ने ये रखा बच्चों का नाम
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बच्चों के नाम का खुलासा करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक मजेदार गेम खेला। इस वीडियो में विवेक के पिता को एक सुराग मिलता हुआ नजर आया। इसके बाद दिव्यांका ने अपने पहले बेटे का नाम बताया, जिसे वे अब तक 'T1' कहकर बुलाते थे। दिव्यांका ने कहा, 'तो हमारे T1 के नाम का खुलासा होता है। T1 का नाम है दैविक (Daivik)।' कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Amitabh Bachchan की तबीयत के चलते KBC की शूटिंग पर लगा ब्रेक, चैनल दिखा रहा पुराने एपिसोड
ये है बच्चों के नाम का मतलब
इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके दूसरे बेटे का नाम वैद्विक (Vaidvik) रखा गया है। एक्ट्रेस ने दोनों बच्चों के नाम के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने समझाया कि उन्होंने अपने पहले बेटे का नाम दैविक इसलिए चुना, क्योंकि उसकी पर्सनैलिटी काफी दमदार है और वो अपने पिता विवेक की तरह है। दिव्यांका ने ये भी बताया कि दैविक के चेहरे और शरीर की बनावट में उनसे कुछ समानताएं हैं। इसके अलावा दिव्यांका ने अपने दूसरे बेटे का नाम वैद्विक रखने की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि दैविक के मुकाबले वैद्विक थोड़ा कमजोर है। नाम का मतलब समझाते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'वैद' का अर्थ है 'इलाज करने वाला', जबकि 'द्विक' का मतलब दोगुना होता है। उन्होंने बताया कि इस नाम के पीछे सोच ये थी कि उनका बेटा खुद को दोगुनी तेजी से ठीक कर सके। वहीं, विवेक ने अपने छोटे बेटे के बारे में एक बात बताते हुए कहा, 'उसे खुश करना बहुत आसान है।'
