Bigg Boss में कैमरे से बचकर इंटीमेट होते हैं कंटेस्टेंट्स? Divya Agarwal ने शो का किया पर्दाफाश

Divya Agarwal Revealed Bigg Boss Secrets: हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस से जुड़े ढेर सारे खुलासे किए हैं। दिव्या ने शो में कंटेस्टेंट्स का रोमांस से लेकर सिगरेट-शराब से जुड़े सवाल का जवाब दिया।

Divya Agarwal Revealed Bigg Boss Secrets: रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन टीवी पर धमाका करने आने वाला है। मेकर्स इस शो की तैयारियों में जुटे हैं और सलमान खान भी जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू करते हुए नजर आएंगे, लेकिन इसी बीच बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने शो के बारे में बात की है। इस मौके पर दिव्या ने बिग बॉस (Bigg Boss) के कई सारे सीक्रेट्स खोले। इस मौके पर दिव्या ने ये भी बताया कि रियलिटी शो से बाहर आने के बाद लोग एक कंटेस्टेंट्स से कैसे कैसे सवाल करते हैं? जो एक समय पर उनसे भी हुए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पिता के निधन की अफवाहों पर भड़के Shoaib Ibrahim, बोले- 'लोग बहुत असंवेदनशील हो गए')

divya agarwal

divya agarwal (photo credit- instagram)

    दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस के माहौल की बात की

    हाल ही में दिव्या अग्रवाल Shaardulogy पॉडकास्ट में शामिल हुई। ये पॉडकास्ट शार्दूल पंडित का है, जो खुद बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। दिव्या ने इस पॉडकास्ट में बिग बॉस में कंटेस्टेंटस को मिलने वाली सिगरेट, शराब और रिलेशनशिप पर कई सारे खुलासे किए। दिव्या अग्रवाल ने बताया कि इस शो में कॉफी और केचअप जैसी मामूली चीजें भी लग्जरी आइटम लगने लगती है। ये चीजें आसानी से शो में नहीं मिलती हैं। दिव्या ने ये भी बताया कि जब शो में उन्हे केचअप नहीं मिली थी तो उन्होंने जुगाड़ से बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन शो में राशन भी काफी लिमिटिड होता है, लेकिन राशन पर सख्त पाबंदी के बाद भी मेकर्स सिगरेट को लेकर काफी नरम है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान की वजह से खतरे में पड़ेगी मायरा-मुक्ति की जान, देख टूट जाएगी अभिरा)

    divya agarwal (photo credit- instagram)

    क्या शो में मिलती है शराब-सिगरेट?

    दिव्या ने आगे बताया कि सुबह सुबह ही कंटेस्टेंट्स को उनके फेवरेट ब्रांड की सिगरेट मिल जाती थी। कई बार शो की टीम से जुड़े लोग कंटेस्टेंट्स से उनके फेवरेट ब्रांड के बारे में पूछते थे, लेकिन शो में शराब या दारू नहीं दी जाती थी। ये सिर्फ एक अफवाह है। दिव्या के मुताबिक, कई बार लोगों ने भी उनसे पूछा है कि क्या शो में कंटेस्टेंट्स को शराब दी जाती है।

    कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ पर दिव्या का कमेंट

    बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बने हैं और इस बारे में भी दिव्या ने बात की। दिव्या से पूछा गया कि क्या कंटेस्टेंट्स अंदर फिजिकल रिलेशन बना लेते हैं? इस पर दिव्या ने हंसते हुए जवाब हामी भरी और इशारा देते हुए कहा कि कैमरे के सामने भले ही कुछ न दिखे, लेकिन अंदर बहुत कुछ होता है। दिव्या की बात को आगे बढ़ता हुए शार्दुल पंडित ने कहा, 'होता तो बहुत कुछ है बाथरूम के अंदर।'

    End of Feed