'शोएब ने खाना नहीं बनाने दिया'- कैंसर में ऐसी गुजरी Dipika Kakar की ईद, बोलीं- सोचा नहीं था ये दिन देखना पड़ेगा

Dipika Kakar On Celebrating Eid Amid Cancer: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से गुजर रही हैं। इस बीमारी में उन्होंने ईद कैसे मनाई, इसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि जिंदगी में एक ऐसा दिन भी आएगा।

Dipika Kakar On Celebrating Eid Amid Cancer: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। दीपिका कक्कड़ यू-ट्यूब व्लॉग के जरिए लोगों से खूब जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ बीते साल लिवर कैंसर की चपेट में आ गई थीं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस की सिस्ट सर्जरी भी हुई। अभी भी एक्ट्रेस का लिवर कैंसर का ईलाज जारी है। इस बीमारी और तकलीफ में दीपिका कक्कड़ की ईद कैसे गुजरी, इस बात से एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में पर्दा उठाया है। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि इस बार ईद पर उन्होंने खुद खाना नहीं बनाया, बल्कि उन्हें बाहर से मंगवाना पड़ा। दीपिका कक्कड़ ने बताया कि शोएब इब्राहिम ने उन्हें बिल्कुल भी खाना बनाने नहीं दिया।

dipika kakar shoaib ibrahim (2)

फोटो क्रेडिट- दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने व्लॉग में अपने ईद सेलिब्रेशन के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "इस बार मैं केवल स्टार्टर्स ही बना पाई और कुछ नहीं। शोएब ने मुझे खाना बनाने तक नहीं दिया और ये पहली बार था जब मेरी बीमारी के कारण बाहर से खाना आया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी में एक ऐसा दिन भी आएगा। मैं आभारी हूं कि हर एक पल को बखूबी जीने के लिए। मैं कई चीजें खुद से मैनेज कर पा रही हूं। मैं व्लॉग रिकॉर्ड करती हूं, लेकिन उन्हें अधूरा ही छोड़ देती हूं, क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है।" दीपिका कक्कड़ ने बताया कि कैसे वह थक जाती हैं।

End of Feed