Dipika Kakar की गंभीर बीमारी का पता लगते ही इस को-स्टार को लगा झटका, प्रार्थना करते हुए बोलीं- सब अच्छा होगा

Dipika Kakar Co-Star Jayati Bhatia Shocked To Learn About Her Tumor In Liver: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शोएब इब्राहिम ने दी है। इस बात से उनकी को-स्टार जयति भाटिया को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने दीपिका के लिए प्रार्थना भी की।

Dipika Kakar Co-Star Jayati Bhatia Shocked To Learn About Her Tumor In Liver: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों दीपिका कक्कड़ बुरे दौर से गुजर रही हैं। बीते दिन उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया कि दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हो गया है, जिसका आकार टेनिस बॉल जितना बड़ा है। शोएब इब्राहिम की ये बात सुनकर दीपिका और उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। सबने दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। दीपिका कक्कड़ की बीमारी के बारे में सुनकर उनकी को-स्टार जयति भाटिया को तगड़ा झटका लगा है।

दीपिका कक्कड़ की बीमारी पर जयति भाटिया ने दिया रिएक्शन

End of Feed