Saba Ibrahim Embraces Motherhood Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Become Mama Mami: टीवी के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों परेशानियों से गुजर रहे हैं। दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हो गया है, जिसका आकार टेनिस बॉल जितना बड़ा है। जल्द ही दीपिका कक्कड़ की सर्जरी भी होने वाली है, जिसे लेकर उनके फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं। लेकिन इन परेशानियों के बीच ही दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) मां बन गई हैं। सबा इब्राहिम और खालिद नियाज के घर किलकारी गूंजी है। ये खुशखबरी खुद खालिद यानी सनी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दी है।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद उनके पति खालिद नियाज ने दी है। सबा इब्राहिम के लेटेस्ट व्लॉग में खालिद नियाज ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। उन्होंने सबा इब्राहिम का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। साथ ही उनका और सबा का बेटा भी बिल्कुल स्वस्थ है। खालिद नियाज का कहना है कि वह डिलीवरी के वक्त सबा इब्राहिम के साथ ऑपरेशन थिएटर में ही मौजूद थे और ये उनके लिए एक नया अनुभव था। खालिद नियाज ने बताया कि बेटे के जन्म से उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हालांकि सबा इब्राहिम अक्सर दुआ करती थीं कि उन्हें बेटी हो।
खुशी के साथ-साथ बना है चिंता का माहौल
सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) के पति खालिद नियाज ने व्लॉग में बताया कि उनके परिवार में बेटे के जन्म से खुशी का माहौल है। लेकिन दूसरी ओर परिवार में सबको दीपिका कक्कड़ की चिंता सता रही है। खालिद यानी सनी ने बताया कि हर किसी के मन में दीपिका भाभी के लिए डर है। पूरा परिवार उनके लिए दुआ कर रहा है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
