TV Actress In Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस 5 दिसंबर को फिल्म 'धुरंधर' वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसके लिए जनता काफी उत्साहित है। फिल्म की स्टोरी लाइन अब भी एक राज बनकर ही रह गई है जिससे पर्दा उठने का सभी को इंतजार है। वहीं आज फिल्म का म्यूजिक लॉन्च ईवेंट हुई जिसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस ईवेंट में एक ऐसी घोषणा हुई जिससे बेहद ही कम लोगों को उम्मीद थी। फिल्म 'धुरंधर' में किसी बॉलीवुड नहीं बल्कि एक टीवी एक्ट्रेस का आइटम डांस जनता को देखने मिलने वाला है। कौन है वो हीरोइन जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram
फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) म्यूजिक लॉन्च ईवेंट में रणवीर सिंह ने टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) को स्टेज पर बुलाया। इस दौरान बैकग्राउन्ड में फिल्म आइटम सॉन्ग 'शरारत' बजने लगे जिसे सिंगर जैस्मिन भसीन ने अपनी आवाज दी। गाने 'शरारत' पर क्रिस्टल डिसूजा के लटके-झटके देख हर कोई हैरान रह गए। क्रिस्टल अब बड़े परदे पर रणवीर सिंह संग डांस करती हुई नजर आएंगी। जनता को फिल्म का गाना 'शरारत' काफी पसंद आया। जैसा की आपको मालूम है मेकर्स की आइटम सॉन्ग के लिए पहली पसंद हमेशा से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस होती है लेकिन इस बार ये जिम्मा क्रिस्टल डिसूजा के कंधों पर दिया गया। काफी लंबे समय से क्रिस्टल डिसूजा टीवी दुनिया से दूर चल रही हैं। इस फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी नजर आएंगी।
बात करें फिल्म 'धुरंधर ' कि तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन नजर आने वाले हैं। एक बार फिर जनता को इंडिया वर्सेज पाकिस्तान की कहानी देखने को मिलेगी। रुमर्स हैं कि फिल्म 'धुरंधर' की प्रीमियम टिकटों की कीमत 2,000 रुपये और उससे भी ज्यादा तय की गई। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा की फिल्म को जनता से कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा और पहले दिन ये कितनी कमाई करेगी।
