Dhanashree Verma on Yuzvendra Chahal: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। इस साल मार्च महीने में दोनों ने तलाक लेकर अपने रास्ते जुदा कर लिए थे। खबरें थी कि धनश्री हरियाणा में नहीं बल्कि मुंबई में रहना चाहती थी लेकिन युजवेन्द्र इस चीज के लिए राजी नहीं थे। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में धनश्री ने बताया की तलाक का असर सिर्फ उनपर ही नहीं बल्कि माँ-बाप पर भी पड़ा था लेकिन उन्हे इस फैसले पर गर्व है। यहाँ जानिए और धनश्री ने तलाक से जुड़ी बातों पर क्या कहा।
Image Source: Instagram
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने बताया कि 'युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal) संग तलाक के चलते उनके घर की हालत खराब हो गई थी लेकिन जिसने सबसे ज्यादा असर डाला वो थी अनलाइन ट्रोलिंग। ऐसा भी समय आया था जब मेरी माँ पूरे तरीके से टूट चुकी थी वो कॉल से बचती थी। जब आपको पता हो कि सामने वाला कितना ताकतवर है तो रिश्ते से बाहर निकलने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है। मेरे मां बाप मुझे हर दिन यही याद दिलाते थे। उन्हे मेरे तलाक वाले फैसले पर गर्व भी है। मैं पूरे तरीके से ठीक नहीं हुई हूं लेकिन काम कर रही हूं। चुप रहना आसान नहीं बल्कि उसके लिए बहुर कुछ करना पड़ता है।'
साल 2020 में धनश्री वर्मा और युजवेन्द्र चहल ने धूम धाम से शादी की थी। शादी के पाँच साल बाद दोनों अलग हो गए और अब कहा जा रहा है कि युजवेन्द्र चहल आरजे महविश को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा से एक दूजे को जमाने के आगे दोस्त बताया।
