Devoleena Bhattacharjee Slams Trolls For Racist Comment On Son: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। देवोलीना भट्टाचार्जी को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर खूब मुखर नजर आती हैं। राजनीतिक मुद्दे हों या सामाजिक, देवोलीना भट्टार्जी हर एक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वहीं हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने हर उस इंसान को लताड़ लगाई है, जिसने उनके बेटे के सांवले रंग को लेकर भद्दी बातें कही थीं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने ढूंढ-ढूंढकर उन ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार/देवोलीना भट्टाचार्जी इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Exclusive: दोबारा मां बनने वाली हैं देवोलीना भट्टाचार्जी? एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के 7 महीने के बेटे जॉय को एक यूजर ने "छोटा आतंकवादी" कहा था। इसपर एक्ट्रेस ने लताड़ लगाते हुए कहा, "ये हैं जो खुद को संगीतकार कहते हैं। भगवान इनसे जुड़े सभी संगीतकारों का भला करें और डॉग्स को सलामत रखें। ये अपने आपको मेंशन नहीं करने देते, लेकिन दूसरों की पोस्ट पर अपनी खराब जिंदगी की मानसिकता का बखूबी दर्शन कराते हैं।" दूसरे यूजर ने देवोलीना भट्टाचार्जी के बेटे जॉय को देखकर लिखा था, "कालू मदारी आया...।" इसपर एक्ट्रेस ने लताड़ते हुए लिखा, "अब इनके लिए क्या ही बोलूंष ये खुद एक मां हैं। जैसे कि आप इनकी प्रोफाइल में देख ही सकते हैं। बस इनका बच्चा इनकी इस बीमारी का शिकार न बने, भगवान से यही प्रार्थना करती हूं।"
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के बेटे पर कमेंट करने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने देवोलीना भट्टाचार्जी की पोस्ट पर कमेंट किया था, "ये तो खुद ही इतना काला है, इसे काला टीका क्यों लगाया?" इसपर एक्ट्रेस ने लताड़ते हुए लिखा, ""अरे इनका प्रोफाइल तो देखो, जय बालाजी। पूछो जरा इनसे बालाजी हमारे कौन से रंग के हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। ये बीमारी स्वयं बालाजी भगवान भी शायद नहीं ठीक कर पाएंगे
