Devoleena Bhattacharjee की जयमाला वीडियो आई सामने, फैंस बोले 'इतनी सस्ती शादी...'

Devoleena Bhattacharjee Jaimala Video: टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जयमाला वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके लिए दुआएं दे रहे हैं। देवोलीना का जयमाला वीडियो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Devoleena Bhattacharjee Jaimala Video: टीवी इंडस्ट्री की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार शादी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन वीडियोज और फोटोज के जरिए देवोलीना भट्टाचार्जी फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को कैसे जिया है? देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ देर पहले ही जयमाल सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देवोलीना और शहनवाज एक-दूसरे के गले में फूलों की माला पहनाते दिख रहे हैं। वीडियो में जहां देवोलीना भट्टाचार्जी लाल रंग की साड़ी में दिख रही हैं, तो वहीं शहनवाज काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। आप देवोलीना दवारा शेयर किया गया वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Devoleena Bhattacharjee की जयमाला वीडियो आई सामने

देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुपचुप रचाई शादी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। देवोलीना भट्टाचार्जी के इंडस्ट्री के दोस्तों को भी उनकी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। अदाकारा के परिवारों को छोड़ दें तो बहुत कम लोगों को ही पता था कि वो शादी करने वाली हैं। जब देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, तब सबको पता चला कि वो 7 जन्मों के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके बाद ही सभी ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कीं। देवोलीना को गुपचुप शादी रचाना थोड़ा महंगा भी पड़ गया है क्योंकि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि देवोलीना ने काफी सस्ती शादी की है ताकि रुपये बचाया जा सके।

End of Feed