बेटी की विदाई सोचकर फूट-फूटकर रोने लगीं Devoleena Bhattacharjee की मां, आपको भी इमोशनल कर देगा वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 15, 2022, 02:45 PM IST

devoleena bhattacharjee Mother Emotional Video in mehendi ceremony: देवोलीना भट्टाचार्जी के वेडिंग फंक्शन से जुड़ा एक अनसीन वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें बेटी को दुल्हन बनता देख उनकी मां इमोशनल हो गई हैं। मां-बेटी का ये इमोशनल और खूबसूरत मोमेंट देखकर हर किसी का दिल पिघला रहा है।

Devoleena Bhattacharjee Mother Crying Her Wedding: साथ निभाना साथिया की ‘गोपी बहू’ उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गुपचुप शादी कर सबको चौंका दिया है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) से शादी कर ली है। देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनवाज शेख की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शहनवाज के जिम ट्रेनर हैं और वो 2019 से देवोलीना को डेट कर रहे हैं। अब इसी बीच देवोलीना भट्टाचार्जी के वेडिंग फंक्शन से जुड़ा एक अनसीन वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बेटी को दुल्हन बनता देख उनकी मां इमोशनल हो गई हैं।

devoleena bhattacharjee mother

devoleena bhattacharjee mother

देवोलीना भट्टाचार्जी की मेहेंदी रस्म का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें और उनकी मां को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। मां-बेटी का ये इमोशनल मोमेंट हर किसी का दिल पिघला रहा है। एक्ट्रेस देवी की मेहंदी आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर ये खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देवोलीना अपनी मां के साथ बैठी मेहंदी लगवाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी मां अपनी बेटी को देख रोने लगती हैं। देवोलीना की भी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

End of Feed