Devoleena Bhattacharjee की हुई हल्दी-मेहंदी, देवर से शादी रचा रहीं गोपी बहू?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 14, 2022, 09:53 AM IST

Devoleena Bhattacharjee Wedding, Haldi And mehndi Ceremony Photos: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और उनके साथ विशाल सिंह भी दिख रहे हैं। क्या टीवी एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने जा रही हैं?

Devoleena Bhattacharjee Haldi Photos: देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक बार फिर से अपने फैन्स को हैरान-परेशान कर दिया है। टीवी के हिट सीरियल में से एक 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का रोल निभाने वालीं देवोलीना भट्टाचार्जी अपने नए फोटोज और वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। तस्वीरों में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हो रही है। उनकी फोटोज ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इन फोटोज को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ इसमें उनके ऑनस्क्री देवर विशाल सिंह भी नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस का शक यकीन में बदलता दिख रहा है।

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और उनके साथ विशाल सिंह भी दिख रहे हैं। इतना ही नहीं फोटोज में हल्दी के अलावा देवोलीना हाथ और पैरों में ब्राइडल मेहंदी लगाए हुए दिख रही हैं। फोटोज में देवोलीना और विशाल बेहद खुश दिख रहे हैं। इन्हीं फोटोज से सामने आते ही फैन्स लगातार देवोलीना से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

End of Feed