देबिना बनर्जी को बोल्ड अंदाज में मैटरनिटी फोटोशूट करना पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ये हमारे संस्कार नहीं....

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 08:43 PM IST

Debina Bonnerjee trolled social media: देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Debina Bonnerjee trolled social media: टीवी की पॉपुलर जोड़ी गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) जल्द दूसरे बच्चे के माता- पिता बनने वाले हैं। देबिना ने अप्रैल महीने में अपनी बेटी लियाना को जन्म दिया था। देबिना इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट (Maternity Photoshoot) का वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस का फोटोशूट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

debina bonnerjee

debina bonnerjee (credit pic: instagram)

देबिना ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बार टेबल पर बैठकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक ट्यूब टॉप पहना है और थाई-हाई स्टॉकिंग्स पहनी हैं। देबिना ने अपने लुक को ओपन शर्ट के साथ कंप्लीट किया है। फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस हाई हील्स में नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स लगातार एक्टेस के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स को देबिना का ड्रेसिंग चॉइस बिल्कुल पसंद नहीं आया।

End of Feed