Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel Enjoying Vacation: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिर्फ यही नहीं 10 महीने के बाद ही उनकी दूसरी शादी में दरार आ गई और अलग होने की नौबत आ गई है। एक्ट्रेस ने सरेआम कुछ दिन पहले लोगों के सामने ऐलान किया की उनके पति निखिल का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा था। ऐसे में यह देख हर कोई एक बार निखिल का रिएक्शन जानना चाहते थे, लेकिन वह तो वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं, जानिए क्या है ये पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) इन दिनों फ़्रांस घूमने गए हैं जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो वह सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में सभी यूजर ने उन्हे बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं, उनका कहना है की रिश्ता टूटने की कगार पर वह सैर-सपाटे पर निकले हैं। इसी के साथ कल रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें निखिल की कंपनी में काम करने वाली लड़की ने उनके बारे में कई खुलासे कीये।
पोस्ट पर लिख बताया की निखिल दिलजीत संग एक ओपन रीलेशनशीप चाहते थे, जिसमें पति-पति शादी के बाद भी अफेयर कर सकते हैं। ऐसे में एक बच्चे की माँ होने के कारण एक्ट्रेस ने यह शर्त नहीं मंजूर की और वह वापिस भारत लौट आईं।
