Teri Meri Doriyaann Diljeet Aka Yogendra Vikram Singh To Make Exit From Show: टीवी के चर्चित शो 'तेरी मेरी डोरियां' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तेरी मेरी डोरियां' में हिमांशी पराशर और विज्येंद्र कुमेरिया की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। हालांकि इसकी टीआरपी इन दिनों कुछ खास नहीं आ रही है। 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) की कहानी को नया ट्विस्ट देने के लिए मेकर्स ने शो में योगेंद्र विक्रम सिंह की एंट्री कराई थी, जो कि बतौर दिलजीत नजर आए थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, योगेंद्र विक्रम सिंह (Yogendra Vikram Singh) का किरदार 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) में खत्म होने को आ गया है। बताया जा रहा है कि शो में जल्द ही दिलजीत की मौत हो जाएगी। ऐसे में उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ेगा। योगेंद्र विक्रम सिंह के 'तेरी मेरी डोरियां' से जाने की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स या फिर खुद योगेंद्र विक्रम सिंह ने आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
'तेरी मेरी डोरियां' में कैसे होगी योगेंद्र विक्रम सिंह की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) में साहिबा, दिलजीत की ओर बंदूक तानेगी। हालांकि गोली साहिबा चलाएगी या कोई और, इस बात पर अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। बता दें कि योगेंद्र विक्रम सिंह से पहले भी कई सितारों ने 'तेरी मेरी डोरियां' को अलविदा कहा है, जिसमें प्राची हाडा से लेकर जतिन अरोड़ा तक का नाम शामिल है।
