राजीव सेन संग रिश्ते की नई शुरुआत कर रही हैं Charu Asopa? एक्स पति संग एक छत के नीचे रहने पर बोलीं- मैं खुश हूं...

Charu Asopa On Reunion With Rajeev Sen: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली चारू असोपा इन दिनों एक्स-पति राजीव सेन संग खूब नजर आ रही हैं। वहीं फैंस के बढ़ते सवालों पर अब चारू असोपा ने चुप्पी भी तोड़ी है और इसका सच बयां किया है।

Charu Asopa On Reunion With Rajeev Sen: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस चारू असोपा अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। चारू असोपा कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से तो कभी अपने काम के सिलसिले में लाइमलाइट बटोरती दिखाई देती हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त से चारू असोपा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्स-पति के खिलाफ भड़ास निकालने के बाद चारू असोपा को राजीव सेन के साथ ही गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा मनाते देखा गया। इतना ही नहीं, दोनों साथ में जियाना के साथ थाईलैंड घूमने गए थे, वहीं बेटी के लिए चारू असोपा (Charu Asopa) मुंबई में राजीव सेन के घर रहने भी आईं। चारू असोपा ने राजीव सेन और जियाना के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसने फैंस को कंफ्यूज कर दिया। लोगों को लगने लगा कि वे दोनों फिर से अपने रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन अब इस मामले पर चारू असोपा ने चुप्पी तोड़ी है।

charu asopa on rajeev sen

फोटो क्रेडिट- चारू असोपा इंस्टाग्राम

चारू असोपा (Charu Asopa) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राजीव सेन संग रिश्ते में सुधार पर चुप्पी तोड़ी। उनका कहना है, "सबसे पहली बात कि मैं खुश हूं, राजीव भी खुश हैं, जियाना भी खुश है और सब खुश हैं। सब आपस में बात कर रहे हैं। हम बिल्कुल वैसे ही साथ हैं, जैसे हमेशा थे। तो आप लोग टेंशन मत लीजिए कि मैं वापस क्यों आ गई या क्यों चली गई। हर कदम से परेशान होने वाले लोगों के लिए है ये। कुछ लोग एक चीज को पसंद करते हैं, कुछ दूसरी चीजों को तवज्जो देते हैं। लेकिन मैं अपनी जिंदगी लोगों की सोच के आधार पर नहीं जी सकती। मुझे अपने बारे में और अपनी बेटी के बारे में सोचना होगा। हमें हमारे लिए सही चीजों के आधार पर फैसले लेने की जरूरत है।"

End of Feed