Charu Asopa - Rajeev Sen: टूट जाएगा सुष्मिता सेन के भाई और चारू असोपा का रिश्ता, कपल इस दिन लेगा तलाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 1, 2023, 01:09 PM IST

Charu Asopa - Rajeev Sen Divorce: सुष्मिता सेन के भाई राजीव जल्द अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले हैं। कपल ने कोर्ट में एक- दूसरे के खिलाफ तलाक की अर्जी दी थी। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे से अलग रह रहे हैं। चारु अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं।

Charu Asopa - Rajeev Sen Divorce: चारू असोपा और राजीव सेन की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कपल ने कोर्ट में तलाक का केस दर्ज करवाया है। दोनों एक- दूसरे के साथ कॉर्डियल रिलेशनशिप में हैं। कपल को- पेरेंटिग के जरिए अपनी बेटी जियाना की परवरिश कर रहा है। दोनों कई इवेंट्स और फंक्शन में साथ नजर आते हैं। चारु अपनी पति से अलग रह रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ आलीशान फ्लैट में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव और चारु 8 जून को तलाक लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चारु और राजीव ने जनवरी महीने में एक- दूसरे के खिलाफ तलाक का केस दर्ज किया था। कोर्ट ने कपल को छह महीने का समय दिया था। कोर्ट में कपल के तलाक की सुनवाई 8 जून को होगी।

End of Feed