Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 चर्चा में बना हुआ है। इस हफ्ते वीकेंड का वार फराह खान ने होस्ट किया। फराह ने सलमान खान की तरह घरवालों की क्लास लगाई। शनिवार के वीकेंड का वार पर फराह खान (Farah Khan) ने जहां प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और टीना दत्ता की क्लास लगाई। फराह ने कहा, आप दोनों ने पूरे हफ्ते शालीन भनोट के मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाया। इस दौरान टीना फराह को अपनी बात समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो वॉकआउट कर देती हैं। इसी के साथ फराह कहती हैं टीना तुम्हारा ये एटीट्यूड बिल्कुल ठीक नहीं है। कलर्स टीवी ने हाल ही में प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फराह घरवालों को स्पीड ब्रेकर टास्क दिया। फराह कहती हैं कि आपको किस सदस्य की वजह से लगता है कि आप नॉमिनेट हुए या आपकी गेम खराब हुई।
priyanka and nimrit (credit pic: instagram)
प्रियंका चाहर चौधरी ने निमृत का नाम लिया। प्रियंका ने कहा कि वो शुरुआत से ही मेरी तरफ पक्षपाती हैं। उन्होंने मेरे बारे में कई बाते बोली हैं जो मुझे विकास ने बताई थी। सुंबुल शालीन और टीना का नाम लेती है। सुंबुल कहती हैं इन दिनों की वजह से मुझे रोतू का टैग मिला है। निमृत भी टीना और प्रियंका का नाम लेती है। निमृत कहती हैं कि प्रियंका और मेरी वाइब मैच नहीं होती है। इन्होंने कभी भी अकेले नहीं खेला है। हमेशा कोई न कोई होता है। उनके सपोर्ट में पहले अंकित, फिर सौंदर्या और गौतम और अब टीना और अर्चना रही हैं। प्रिंयका कहती हैं कि आप मेरे साथ हमेशा पर्सनल रहे हो। मैंने आपको ज्यादा नॉमिनेशन में नहीं डाला है।
प्रियंका और निमृत ने निकाली भड़ास
इस हफ्ते ये सदस्य हुईं बाहर
इस हफ्ते वीकेंड का वार पर टीना दत्ता बाहर हो गई है। टीना को सभी नॉमिनेटेड सदस्यों में से सबसे कम वोट मिले थे। बॉटम 2 में शालीन भनोट और टीना दत्ता का नाम आया था।
