Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 13: बिग बॉस ओटीटी की लेटेस्ट एपिसोड में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) पर भड़कती नजर आ रही है। वह पूरे घर के सभी कंटेस्टेंट को ये बात बताने की कोशिश में लगी हुई हैं कि अभिषेक औरतों की इज्जत नहीं करता है, जिसके बाद यूजर्स भड़क गए हैं। बीते कई दिनों से पूजा भट्ट और अभिषेक मलहाल के बीच एक दुश्मनी साफ नजर आ रही है। साफ पता चल रहा है कि पूजा, फुकरा इंसान यानी अभिषेक ये चिड़ी हुई हैं, जिसके बाद अब वह बेबिका के साथ मिलकार यही प्रूव करने को कोशिशों में लगी हुई हैं कि अभिषेक मलहान औरतों की इज्जत नहीं करता और उसे बात करने की तमीज नहीं है। जिसके बाद अब उलटा सोशल मीडिया यूजर्स पूजा भट्ट को ही खरी-खोटी सुनाने में लग गए हैं।
Abhishek Malhan and Pooja Bhatt Fight
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का लिपलॉक वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए...
पूजा भट्ट पर भड़क गई है जनता
बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट की गेम कई दर्शकों को पंसद नहीं आ रही है, वह हमेशा अपने आप को मिस पर्फेक्ट का खिताब देने की कोशिश करती हैं। एक तरफ वह दूसरे कंटेस्टेंट्स के बयानों पर सवाल खड़ी करती हैं, वहीं दूसरी ओर वह खुद अभिषेक की परवरिश पर सवाल खड़े कर देती हैं। अब अविनाश सचदेवा, बेबिका ध्रुवे और सायरस के साथ ही घर के बाकी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए पूजा, अभिषेक के खिलाफ गुटबाजी करने की कोशिश कर रही हैं।
इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'साफ पता चल रहा है कि पूजा क्या करने की कोशिश कर रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अभिषेक ने कभी पूजा के साथ गलत व्यवहार नहीं किया है। बेबिका के साथ अभिषेक का व्यवहार बिलकुल सही है'
