Bigg Boss OTT 3: जस्मीन कौर को होगी सलमान खान के शो में एंट्री, 'जस्ट लूकिंग लाइक अ वाओ' डायलॉग से हुई थीं फेमस?

Jasmeen Kaur in Bigg Boss OTT 3: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन में 'Just Looking Like a Wow' फेम जस्मीन कौर हिस्सा ले सकती हैं।

Jasmeen Kaur in Bigg Boss OTT 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस शो में कई जाने-माने सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। 'बिग बॉस 17' के विनर का ताज मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम किया था। 'बिग बॉस 17' के खत्म होने के बाद अब निर्माताओं ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हिस्सा लेने के लिए एक बड़ा ही फेमस नाम सामने आया है। जी हां, हम जस्मीन कौर (Jasmeen Kaur) की ही बात कर रहे हैं, जिनक एक डायलॉग 'Just Looking Like a Wow' रील्स में काफी फेमस हुआ है।

Jasmeen Kaur and Salman Khan

हाल ही में जस्मीन कौर ने 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। टेली टॉक से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगर उन्हें सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का ऑफर का मिलता है तो वो तुरंत इसके लिए हां कर देंगी। जस्मीन कौर को 'बिग बॉस 17' में बतौर गेस्ट भी देखा गया था। अब फैन्स उन्हें बतौर कंटेस्टेंट शो में हिस्सा लेते हुए देखना चाहते हैं।

End of Feed