Bigg Boss Ott 2: जैद ने आकांक्षा पुरी से किया अपने प्यार का इजहार, बोले- शादी करोगी मुझसे...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 23, 2023, 08:50 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। मेकर्स लगातार शो के प्रोमो शेयर कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी की लव स्टोरी शुरू हो गई है। जैद ने आकांक्षा को शादी के लिए प्रपोज किया है।

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 17 जून को ऑन एयर हो चुका है। शो पहले हफ्ते से ही चर्चा में बना हुआ है। फैंस को वीकेंड के वॉर का बेसब्री से इंतजार है कि सलमान किसकी क्लास लगाएंगे और किसे मिलेगी तारीफ। बिग बॉस ओटीटी जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। मेकर्स लगातार शो से जुड़ा प्रोमो शेयर कर रहे हैं। शो में मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे, जैद हदीद और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) की चर्चा हो रही है।

End of Feed