Bigg Boss OTT 2: Tunisha Sharma को याद कर फूट-फूट कर रोईं फलक नाज, यूजर्स ने बताया मगरमच्छ के आंसू

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 28, 2023, 08:06 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में अब कंटेस्टेंट धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। शीजान खान की बहन फलक नाज ने अब घर में तुनिषा शर्मा केस को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने पूजा भट्ट से इस बारे में बात की है।

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11: बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इस बीच अब फलक नाज ने भी पूजा भट्ट से बात करते हुए तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर बात की है। इस बात की शुरुआत फलक नहीं बल्की खुद पूजा भट्ट ही करती हैं। फलक से बात करते हुए पूजा इस बात को मानती हैं कि उनकी नजरों में फलक एक बहादुर व्यक्ति हैं। जब भी वह फलक के बारे में सोचती हैं तो उन्हें उनका वो प्रेस कॉन्फ्रेंस याद आ जाता है, जहां वह तुनिषा शर्मा के सुसाइड के आरोपों से अपने परिवार को डिफेंड कर रही थीं। इस जज्बे के लिए पूजा भट्ट, फलक की जमकर तारीफ करती हैं। जिसके बाद फलक उस समय को लेकर कई खुलासे भी करती हैं।

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11

‘मेरा भाई रोता था, हम टूट गए थे’

तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस के बारे में बात करते हुए फलक ने कहा, ‘हमारे परिवार ने काफी बुरा वक्त देखा है, आज भी उस बारे में सोच कर रूह कांप जाती है, अब किसी को कुछ बताने में भी डर लगता है, नए रिश्ते बनाने तो दूर की बात है। मेरा छोटा भाई बार बार पूछता था शीजान भाई कब आएंगे। हमारे पास उसे बताने के लिए कुछ नहीं था। हम जेल में शीजान से मिलने गए तो हमने उसकी हालत देखी नहीं गई।’

End of Feed