Bigg Boss OTT 2 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें बिग बॉस ने आकांशा पुरी को एक नया टैग दिया है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में बिग बॉस आकांशा पुरी को शो में फेक रहने का टैग दे रहे हैं। इसी के साथ कंटेस्टेंट को खरी खोटी भी सुना रहे हैं।
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में बिग बॉस आकांशा को फेक कंटेस्टेंट को टैग दे रहे हैं। वीडियो में बिग बॉस कहते दिख रहे हैं कि उनके घर में झूठे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। बड़े-बड़े आंसूं बहाकर आप ऐसे ही फेक करती हैं। इस बात को सुन आकांशा पुरी (Akanksha Puri) के होश उड़ जाते हैं। इसी दौरान सभी कंटेस्टेंट भी हक्के बक्के रह जाते हैं। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
शो में पहले हफ्ते के नॉमिनेशन हो चुके हैं। इस लिस्ट में बेबीका, पलक, जिया और अविनाश का नाम शामिल है। इसी के साथ देखना दिलचस्प होगा की इस बात कौन घर से बेघर होगा। शो के पहले ही दिन कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार को उनकी हरकतों की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। शो के पहले ही दिन कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार को उनकी हरकतों की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। शो इस बार करण जोहर की जगह सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। कंटेस्टेंट दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट का डोज भी दे रहे हैं।
