Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में कल रात जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। शो की सदस्य बेबिका ध्रुवे( Bebika Dhruve) , आकांशा पूरी ( Akansksha Puri) और आलिया सिद्दीकी ( Aliya Siddiqui) को फेक का टैग देकर बिग बॉस ने जेल में बंद कर दिया। तो वहीं मनीषा रानी( Manisha Rani) ने अपनी गलती पर जैद को मनाने की कोशिश की। मनीषा को इस तरह जैद से बात करते देख बेबिका का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मनीषा को कह डाला की इन लोगों की पपलूगिरी में मत पड़ तुझे याद नहीं इसने मेरे साथ कैसे बर्ताव किया था।
हुआ ये था कि शो के 6 एपिसोड में बिग बॉस ने सभी से दो फेक सदस्यों का नाम चुनने के लिए कहा । इन सब के बीच मनीषा रानी ने जैद हदीद ( Jad Hadid) को पगला कह दिया इस बात से अभिषेक और अविनाश भड़क गए उन्होंने जैद को कहा की ये तुम्हें पागल बुला रही है। तभी सब के बीच बहस छिड़ गई पूजा, सायरस मनीषा के बचाव में आए तो अविनाश अभिषेक ने उसे सुनाना शुरू कर दिया। इन सब से परेशान हो कर मनीषा रोने लगी।
जैद को मनाने गई मनीषा
जैद जेल के सामने बैठे होते हैं तभी मनीषा रानी उसके पास पहुँच जाती है और जैद की गोद में बैठ जाती है। मनीषा जैद से कहती है कि मेरा वो मतलब नहीं था मैं तुम्हें कुछ ग़लत नहीं कह रही। ये सब सुनता देख बेबिका ध्रुवे भड़क जाती है और कहती है इन लोगों की पपलूगिरी में मत पड़, तुझे याद नहीं क्या इन्होंने मेरे साथ कैसा बर्ताव किया था। तभी मनीषा कहती है इसको कुछ मत बोल मैं वही करूँगी जो मुझे ठीक लगेगा।
